देश
Trending

झारखंड में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत 18 घायल

रांची। झारखंड में रांची जिला के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी और 18 से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्र ने आज यहां बताया कि यह भीषण हादसा कल देर रात सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी में हुआ। अनगड़ा के गोंदलीपोखर के लुपुंगजाड़ा से बारात सांडी पहुंची थी और बारात दुल्हन के दरवाजे पर लग चुकी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी बारात में घुस गयी। बारातियों को रौंदने के बाद कार ने दूल्हे की कार को भी ठोक दिया।

इसमें दूल्हा और दुल्हन के मौसा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल और रिम्स में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने कार पर सवार एक व्यक्ति को पकड़कर पीट दिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कार पर सवार एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने कार में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ और दूल्हा पक्ष दुल्हन को विदा कराकर ले भी गया। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button