देश
Trending

झारखंड के गुमला में तेजरफ्तार एसयूवी ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

रांची। झारखंड के गुमला में बुधवार शाम एक अनियंत्रित एसयूवी कार ने कई लोगों को रौंद डाला। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स रांची लाया गया है। घटना गुमला के कामडारा प्रखंड में मेन रोड पर हुई। यहां तेज रफ्तार कार ने एक बैंक शाखा के बाहर स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार आगे जाकर सड़क के किनारे पलट गई। कार पर चार लोग सवार थे। कार रांची के एक शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल की बताई जाती है। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रांची लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने एक बाइक सवार को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया।

हादसे में मारे गए लोगों में 30 वर्षीया बेरतिया बारला, 55 वर्षीय कृपा सुरीन, ज्योति देवी और बसंत नाग शामिल हैं। ये सभी कामडारा के ही रहने वाले बताए गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी जीरामणि केरकेट्टा, एलानी सुरीन, अजय टोपनो, जोडन नाग और लुमिया टोपनो को इलाज के लिए रांची लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button