crime
Trending

झांसी के सीपरी में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट,फैली सनसनी

झांसी। सीपरी थाना क्षेत्र में देर रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के दौरान पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने से गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे पत्नी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर मोंठ थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से मकान के बाहर सो रहे युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों मामलों की तहकीकात करते हुए तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

एसआईसी के सामने सीपरी बाजार निवासी सचिन बाल्मीकि (35) का रात को अपनी पत्नी नीतू (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नीतू ने पति को धक्का मार दिया। वह गिर गया। इससे गुस्साए पति सचिन ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठायी और नीतू पर टूट पड़ा। उसने एक के बाद एक गर्दन पर वार करते हुए नीतू को बेरहमी से मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला मय फोर्स के पहुँच गए और नीतू को मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या को अंजाम देने के वाले पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। मृतका के तीन बच्चे हैं।

धारदार हथियार से युवक की हत्या

झांसी के मोंठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा निवासी भगोले आदिवासी (40) बीती रात अपने मकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात धारदार हथियार से उसके कान के पीछे हमला करके किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। जब सुबह परिजनों ने देखा तो चारपाई के नीचे खून फैला पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button