राज्य

झांसी की रानी-रुड़की रोड पर ई-रिक्शाओं का संचालन बंद

मुजफ्फरनगर। नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रुड़की रोड व झांसी की रानी मार्ग पर ई-रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले भगत सिंह रोड पर इन वाहनों का संचालन बंद किया गया था। अब अंसारी रोड, सदर बाजार, दमकल विभाग वाली गली से वाहनों के निकलने के कारण इन रास्तों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। रविवार को यातायात पुलिस ने नो एंट्री के र्होडिंग्स लगा दिए हैं।

शामली बस अड्डा जाना व आना
जानसठ मार्ग से महावीर चौक व मीनाक्षी चौक से खालापार व ईदगाह के सामने से होकर जाना होगा। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
मेरठ रोड से आते समय सूजडू चौराहा से वाया पीनना बाईपास होकर शामली बस अड्डा पहुंचे।
नुमाइश कैंप से मीनाक्षी चौक और खालापार से होकर पहुंचे।
भोपा मार्ग से शामली बस अड्डा आना व जाना
मालवीय चौक से अंसारी रोड व घास मंडी से होकर लद्घावाला मार्ग से पहुंचे।
सहारनपुर मार्ग से शामली बस अड्डा आना व जाना
जिला अस्पताल के सामने से अहिल्याबाई चौराहे से लद्घावाला मार्ग से आना जाना होगा।
इन मार्गों पर चलेगी ई-रिक्शा
अंसारी रोड
रेलवे रोड
रोडवेज बस अड्डा
जानसठ मार्ग
नुमाइश कैंप
सरकुलर रोड
महावीर चौक
कोर्ट रोड पर
मालवीय चौक
प्रकाश चौक
महावीर चौक से मीनाक्षी चौक-खालापार, मेरठ रोड
यह मार्ग प्रतिबंधित
घास मंडी से नावल्टी चौराहा
भगत सिंह रोड पर हनुमान चौक से शिव चौक
मीनाक्षी चौक से शिव चौक
झांसी की रानी से शिव चौक
नावल्टी चौराहे से शिव चौक
नो एंट्री के लगाए बोर्ड
हनुमान चौक पर एक
मीनाक्षी चौक पर एक
झांसी की रानी पर दो
घास मंडी तिराहा पर एक
नावल्टी तिराहा पर एक
लगेगा जुर्माना
नगर में कई मार्ग पर ई-रिक्शा व अन्य व्यवसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया है। इन मार्ग पर प्रतिबंधित वाहन आता जाता मिला तो जुर्माना लगेगा।
इन्होंने कहा- नगर में जाम की समस्या को देखते हुए व्यवस्था बनाई है। जो एक ट्रायल है। कोई भी अपना सुझाव दे सकता है। -कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button