राज्य
Trending

झांझरी जलप्रपात में नहाने गये तीन की डूबने से मौत

गुजरात में अरवल्ली जिले के आंबलियारा क्षेत्र में झांझरी जलप्रपात में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी।

मोडासा। गुजरात में अरवल्ली जिले के आंबलियारा क्षेत्र में झांझरी जलप्रपात में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी।
अग्निशमन अधिकारी दिव्यांग भट्ट ने बताया कि 10 लोग जांजरी (झांझरी धोध) जलप्रपात में बुधवार की शाम नहाने गये थे। नहाते हुए तीन लोग गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव गहरे पानी से आज बाहर निकाले। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button