Uncategorized
Trending

झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न,भीषण गर्मी व उमस से लोगों को मिली राहत

मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले-काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तेज बारिश ने भी मौसम को सुहाना बना दिया।

शामली। बुधवार को मौसम में उमस के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आया लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले-काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तेज बारिश ने भी मौसम को सुहाना बना दिया। तेज बारिश व हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी ठप्प हो गयी। बारिश होने के बाद लोग अपने-अपने घरों की तरफ दौड लिए। वहीं आसपास के देहात क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस से लोग बुरी तरह परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक लोग गर्मी से जूझते रहते हैं, गर्मी से परेशान लोग बारिश की उम्मीद लगा रहे थे और बुधवार को लोगोें की उम्मीद पूरी हो गयी। दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बिगड गया और आसमान में काले-काले बादल छा गए जिससे रात जैसा माहौल हो गया। थोडी ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गयी। झमाझम बारिश होने से थोडी ही देर में शहर में कई जगह जलभराव हो गया जिनमें माजरा रोड, टंकी रोड, बैंड मार्किट, गौशाला रोड, मिल रोड आदि शामिल रहे जहां कई कई फुट पानी भर जाने से दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडा। कई दुकानों में भरे बरसात के पानी को निकालने के लिए दुकानदार जुटे रहे। बारिश होने से पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। रह-रहकर आसमान में बिजली की गडगडाहट भी जारी रही। बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। बारिश होने से लोग अपने-अपने घरों की ओर दौडते नजर आए। इस दौरान चली तेज हवाओं के कारण कई जगह लगे बोर्ड उखड गए। कई जगह तो पेड की टहनियां तक टूट गयी, वहीं विद्युत तारों को भी काफी नुकसान पहुंचा जिससे आपूर्ति ठप्प हो गयी। काफी समय तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। वहीं आसपास के देहात क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button