जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु की गई पहल

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में प्राचार्या डॉक्टर सीमा जैन की अध्यक्षता में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु पहल की गई। अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन हेतु अलग-अलग ग्रुप बनाए गए, जिससे छात्राएं अपने समय अनुसार इस मुफ्त में दिए जाने वाले मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपना भविष्य सवार सके। हर ग्रुप में लगभग 30 से 50 छात्राएं थी। प्राचार्य डॉक्टर सीमा जैन जी की इस पहल के लिए छात्राओं में अति उत्साह था। सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इसके लिए नामांकन किया। डॉक्टर सीमा जैन ने बताया कि जल्द ही महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन हेतु कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इससे सभी छात्राएं लाभान्वित होंगी व अपने सपनो को साकार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का योगदान रहा।




