टॉप न्यूज़
Trending

जीवा हत्याकांड : ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल बच्ची से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचे। मुख्यमंत्री नें ट्रामा सेंटर में भर्ती उस बच्ची से मिले जिसे बुधवार को लखनऊ की कैसरबाग स्थित एसी-एसटी कोर्ट में संजीव जीवा हत्याकांड के दौरान गोली लग गयी थी। कोर्ट में कई राउंड चली गोली में बच्ची लक्ष्मी व दो पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हुए थे। बच्ची लक्ष्मी और पुलिसकर्मियों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने घायल बच्ची को चॉकलेट दी और उसके परिजनों से मुलाकात की। घायल पुलिसकर्मी भी ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री घायल पुलिसकर्मियों से भी मिले हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी, एडीजी जोन, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, केजीएमयू के कुलपति ले. जनरल बिपिन पुरी और ट्रामा सेंटर प्रभारी डाॅ.संदीप तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button