हेल्थ
Trending

मेरठ को मिलीं दो नई नॉन सीएचसी, किठौर में शुरू हुआ 50 बेड का संयुक्त अस्पताल

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए तत्पर है। जनपद में फलावदा व दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) खुलने जा रहा है। विभाग ने इन्हें नॉन सीएचसी नाम दिया है। वहीं किठौर में पचास बिस्तर (बेड) का अत्याधुनिक अस्पताल भी शुरू हो गया है। तीनों इकाइयों पर चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है। ग्रामीण क्षेत्र में नान सीएचसी और एक अस्पताल खुलने से मरीजों को अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया- जनपद में 12 ब्लॉक में सीएचसी की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। इसके अलावा ब्लाक क्षेत्र में जो भी सीएचसी खुलेंगी उन्हें नॉन सीएचसी का नाम दिया जाएगा, क्योंकि नियमानुसार ब्लाक क्षेत्र में एक सीएचसी का ही प्रावधान है। उन्होंने 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएचसी) 48 नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 234 ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वर्तमान में जनपद में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए फलावदा व दांतल में नॉन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गये हैं। दांतल में डॉ. पंकज यादव को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है जबकि फलावदा में डॉ नितिन शर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी होंगे। किठौर में पचास बेड के संयुक्त अस्पताल में डॉ. आलोक नायक प्रभारी होंगे। सीएमओ ने बताया किठौर में कोई बड़ा सरकारी अस्पताल न होने के कारण मरीजों को सीएचसी माछरा व मेडिकल कॉलेज आना पड़ता था। किठौर क्षेत्र में पचास बेड का अस्पताल खुलने से मरीजों को शहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया दोनों सीएचसी पर फिलहाल चिकित्सकों की तैनाती कर दी गयी गयी है, जिससे मरीजों को उपचार मिल सके। अन्य चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र तीनों स्थानों पर चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया – दांतल में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज यादव, लेडी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर , बच्चों की चिकित्सक , दो फार्मासिस्ट , दो स्टॉफ नर्स , एक एएनएम को तैनात किया गया है। फलावदा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा, एक फार्मासिस्ट , एक डेंटल सर्जन, एलटी लैब टेक्नीशियन, तीन वार्ड ब्वॉय को तैनात किया गया है। किठौर के संयुक्त अस्पताल में डॉ आलोक नायक को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त वहां एक आई सर्जन, मेडिकल ऑफिसर , दो स्टाफ नर्स , दो एलटी को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button