जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में हुई सैनिक बन्धु की बैठक
सैनिक बन्धु बैठक जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी मेरठ, कैप्टन (आई.एन) राकेश शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट अनील कुमार की अध्यक्षता में की गई।

मेरठ। सैनिक बन्धु बैठक जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी मेरठ, कैप्टन (आई.एन) राकेश शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट अनील कुमार की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में जमीन से सम्बंधित और पुलिस से सम्ंबधित शिकायते रही, आज की बैठक में सबसे अहम मुद्दा श्रीमति सविता देवी पत्नी शहीद अनिल कुमार दिनांक 12 जून 2003 को शहीद हो गये थे। प्रार्थिनी को कृषि हेतु आवंटन का प्रस्ताव पारित किया गया था, परन्तु इस मुद्दे को जिलाधिकारी महोदय को सौपां गया है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि उनकी एक बैठक माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ करा दी जाये। दूसरा मुद्दा बृजेश कुमार ने आज की बैठक में कहा कि उच्च स्तर पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है। उच्च स्तर के अधिकारियों के आदेशों के बाबजूद यह देखा गया है कि निचले स्तर पर कार्यवाही नही हो पाती है और भूतपूर्व सैनिको एवं उनके शहीद आश्रितो की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। पुलिस विभाग से श्री अभिषेक तिवारी सीओ सिविल लाइन भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे है कि समस्याओ का समाधान एक निर्धारित समय में हो सके। कर्नल डी.एस.वर्मा ,कर्नल वेटरन्स भी उपस्थित रहे। जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक बहुत आशा लेकर इसमें भाग लेते है और इस उम्मीद से की उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जायेगा। भूतपूर्व सैनिक की समास्यों को गंम्भीरता से लेते हुए, प्रशासन जल्द से जल्द कार्यवाही करें।


