राज्य
Trending

जिला मुख्यालय के पास लगी आग, प्लास्टिक दाना फैक्ट्री जल कर खाक

खरगोन जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर मेन गांव थाना क्षेत्र के भादली में स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते कल देर रात आग लग गई।

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर मेन गांव थाना क्षेत्र के भादली में स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते कल देर रात आग लग गई।
धार स्थित 24 वीं पुलिस बटालियन के कमांडेंट और हिंसा ग्रस्त खरगोन में पदस्थ पुलिस अधिकारी अंकित जायसवाल ने बताया कि यहां से दो किलोमीटर दूर भादली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री और उसके गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग पर लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद एक दर्जन स्थानों से बुलाए गए अग्निशामक दलों की सहायता से काबू पा लिया गया है। इस घटनाक्रम में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक को कल रात को ही घटना की सूचना दे दी गई थी। हादसे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button