जिला कारागार में चेकअप के बाद 71 बन्दियों को चश्मे वितरित
नोडल अधिकारी डाक्टर रोहताश शर्मा, डाक्टर परवेज आलम व अन्य टेक्निकल स्टाफ के द्वारा 71 महिला व पुरुष बंदियों को निशुल्क चश्मे भेंट किए गए

बागपत। कारागार बुलंदशहर में जिला अन्धता निवारण समिति के सौजन्य से नोडल अधिकारी डाक्टर रोहताश शर्मा, डाक्टर परवेज आलम व अन्य टेक्निकल स्टाफ के द्वारा 71 महिला व पुरुष बंदियों को निशुल्क चश्मे भेंट किए गए। इन बंदियों की आंख की जांच कारागार में ही पूर्व में कराकर नम्बर पता किया गया था। इसके पूर्व कई बार निशुल्क चश्मों का वितरण कराया जा चुका है।
ज्ञातव्य है कि कारागार अधीक्षक एमएल यादव के निर्देशन में सभी बंदियों की आंखों की जांच कराकर निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए गाजियाबाद के स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से कारागार में ही आई क्लीनिक की स्थापना की गई है। ताकि अधिकाधिक बंदियों की शीघ्रातिशीघ्र आंखों की जांच कराकर उन्हें जिला अन्धता निवारण समिति व अन्य स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग लेकर सभी बंदियों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जा सके। दरअसल, 40 वर्ष की उम्र के बाद सभी व्यक्तियों की आंख की जांच की विशेषज्ञ डाक्टर सलाह देते हैं। बहुत लोगों की 40 वर्ष की उम्र के बाद आई साइट कमजोर होने लगती हैं। आखिरकार बंदी भी देश की मानव सम्पदा हैं। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल यादव ने बताया कि कारागार में अब तक ऐसे 500 महिला व पुरुष बंदियों को चश्मे भेंट किए जा चुके हैं।




