जिलाधिकारी ने किया सजल बागपत अभियान का शुभारंभ
जनपद बागपत को डार्क जोन में दृष्टिगत रखते हुए अटल भूजल की बैठक में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुढ़ेडा के नाले को चिन्हित किया है जिससे के पानी के स्तर को बढ़ाए जाने का एक बड़ा निर्णय है।

बागपत। जनपद बागपत को डार्क जोन में दृष्टिगत रखते हुए अटल भूजल की बैठक में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुढ़ेडा के नाले को चिन्हित किया है जिससे के पानी के स्तर को बढ़ाए जाने का एक बड़ा निर्णय है। जिस अभियान को सजल बागपत अभियान के नाम से जनपद में वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।
तहसील बागपत के नंगला जाफराबाद गांव से बुढ़ेडा नाले का जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किया। जिससे आसपास के गांव को इसका लाभ प्राप्त होगा और किसानों को सिंचाई करने के लिए अवसर भी प्राप्त होंगे। बुढ़ेडा नाला हिंडन नदी से जाकर मिलता है जो वर्तमान में कुछ स्थानों पर साफ सफाई ना होने के कारण चोक हो गया है जिसमें काफी झाड़ झंकार भी है और कुछ स्थानों पर लोगों ने अवैध कब्जा भी कर रखा है। इस नाले को और आसपास के तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य मिशन अभियान के रूप में जिलाधिकारी राजकमल यादव के नेतृत्व में सजल बागपत अभियान के नाम से चलाया जायेगा जो बरसात आने से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
बुढ़ेडा नाले ,तालाबों की खुदाई का कार्य व उनकी साफ सफाई जन सहयोग के माध्यम से और जिला प्रशासन द्वारा क्रिटिकल गैप से की जायेगी जिससे जिन गांवो से बुढ़ेडा नाला होकर निकलता है उन गांवों के तालाबों का भी जीर्णोद्धार होगा । जिससे कि जनपद में पानी का संकट ना आये और वाटर लेवल बना रहे और तालाब पुनर्जीवित हो सके।
बुढ़ेडा नाला 7 से 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा है तथा इस नाले के दोनों तरफ व्रहद वृक्षारोपण भी कराया जाएगा जिससे कि जनपद में और अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो सके नाले की खुदाई से कम से कम 20 किलोमीटर लंबी वाटर रेंज मिलेगी जिससे बरसात के समय में जनपद में एक अच्छा जल संरक्षण कर सकेंगे ,तथा जिसमें जगह जगह से आवागमन का भी रास्ता भी दिया जाएगा और इस नाले के माध्यम से 15 से 20 गांवों के किसानों को सिंचाई करने के भी अवसर प्राप्त होगे ।
जिला अधिकारी के नेतृत्व में नाले के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में एनजीओ ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान डोला बागपत के सचिव कृष्ण पाल ,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता विपिन त्यागी ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ओर अपने दायित्वों का निर्भन कर रहे हैं। जनपद के लिए तालाबों का पुनर्जीवित नदियों का पुनर्जीवित होना जिलाधिकारी के मिशन कार्य में से एक है। चोक पड़े ,समतलीकरण तालाबों को पुनर्जीवित करना है और बुढ़ेडा नाला के माध्यम से आने वाले बरसात के समय में हिंडन नदी को रिचार्ज करना है।
इस अवसर पर एसडीएम अनुभव सिंह ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ,जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष ,कृष्णपाल सहित आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।




