delhi
Trending

जिम्बाब्वे के संसदीय शिष्टमंडल ने देखी लोकसभा की कार्यवाही

जिम्बाब्वे की नेशनल असेंबली का एक शिष्टमंडल भारत की यात्रा पर है और गुरुवार को वहां की संसद के अध्यक्ष तथा उनके साथ आये अन्य सदियों ने लोकसभा की कार्यवाही देखी।

नयी दिल्ली। जिम्बाब्वे की नेशनल असेंबली का एक शिष्टमंडल भारत की यात्रा पर है और गुरुवार को वहां की संसद के अध्यक्ष तथा उनके साथ आये अन्य सदियों ने लोकसभा की कार्यवाही देखी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा “आज संसद की दीर्घा में जिम्बाब्वे की संसद का एक प्रतिनिधिमंडल विराजमान है। मैं अपनी ओर से तथा सदन की ओर से जिम्बाबवे की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष महामहिम एडवोकेट जैकब एम एवं संसदीय शिष्टमंडल का अभिवादन करता हूं।”
उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे का शिष्टमंडल पांच दिसंबर को भारत आया और वह दिल्ली के अलावा आगरा की यात्रा भी करेगा। शिष्टमंडल शनिवार ,10 दिसंबर को स्वदेश लौट जायेगा।
श्री बिरला ने कहा “हम अपने देश में उनकी सुखद एवं सफल यात्रा की कामना करते हैं और उनके माध्यम से हम जिम्बाब्वे की संसद, वहां की सरकार और जिम्बाब्वे की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button