जावेद हबीब के खिलाफ संभल में धोखाधड़ी का केस दर्ज, सैलून फ्रेंचाइजी के नाम पर कराड़ों की ठगी का आरोप

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ संभल में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक सैलून फ्रेंचाइजी के नाम पर 100 लोगों से कराड़ों की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में अबतक 20 मुकदमें दर्ज किए गए हैं जिनमें जावेद हबीब, उनके पिता, उनके भाई और उनका बेटा नामजद हैं।

धोखाधड़ी के इस मामले में जावेद की पत्नी की भी संलिप्ता सामने आ रही है। संभल पुलिस अब दिल्ली और मुंबई जाकर उनके ठिकानों की जांच-पड़ताल करेगी। धोखाधड़ी के इस मामले में लोगों के साथ 5 से 7 करोड़ रुपए का फ्रॉड होने की बात सामने आई है। 107 की कार्यवाही के लिए पुलिस को जावेद हबीब की प्रॉपर्टी खंगालने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जावेद परिवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

विस्तार से जानिए पूरा मामला
पूरा मामला करीब दो साल पुराना है। साल 2023 में संभल के सरायतरीन इलाके में FLC यानी follicle global company के नाम से एक प्रोग्राम रखा गया। इसमें करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया। मंच पर जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब भी मौजूद थे। दोनों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से FLC कंपनी में इंवेस्ट करने को कहा। दावा किया कि एक साल में 50 से 75 फीसदी तक मुनाफा मिलेगा। लोग भी झांसे में आ गए और करीब 100 लोगों ने कथित तौर पर बिटकॉइन और बिनेंस कॉइन जैसे क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्ट किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, झांसे में आकर लोगों ने 5 से 7 लाख रुपये लगा दिए। धीरे-धीरे समय बीतता गया। एक साल बीत गए, लेकिन इंवेस्टर्स को कोई मुनाफा नहीं मिला। लोगों ने जब पैसे मांगे तो कंपनी के इनचार्ज सैफुल्लाह ने टालना शुरू कर दिया। जल्द ही मामला पुलिस थाने तक पहुंचा और लोगों ने जावेद हबीब और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि करीब 20 लोगों ने FIR दर्ज कराई है. जांच में पता चला कि कंपनी जावेद की पत्नी के नाम पर है।



