Uncategorized
Trending

जानें भाकियू अराजनैतिक ने शामली में किसे सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

बैठक में संगठन की मजबूती व गठन के लिए चर्चा की गई। संगठन में मजबूती देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेंद्र मलिक ने कहा कि जनपद में किसानों की भूमि पुरानी दरों पर लूटी जा रही है। इन किसानों को पुनर्वास का लाभ भी नहीं मिल रहा है।

शामली। भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष की कमान कुड़ाना के दुष्यंत मलिक को सौंपी गई है। इस मौके पर संगठन के संरक्षक और गठवाला खाप के चौधरी ने कहा कि गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण व बिजली की समस्या को लेकर जिले में होगा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

लिसाढ़ गांव में बाबा राजेंद्र सिंह मलिक के आवास पर सोमवार को संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती व गठन के लिए चर्चा की गई। संगठन में मजबूती देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेंद्र मलिक ने कहा कि जनपद में किसानों की भूमि पुरानी दरों पर लूटी जा रही है। इन किसानों को पुनर्वास का लाभ भी नहीं मिल रहा है। फसलों का मुआवजा दिए बगैर कब्जा लिया जा रहा है। किसानो का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में तीनों शुगर मिल गन्ने का भुगतान भी संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनपद का दुर्भाग्य है कि भुगतान को लेकर कोई भी राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन गंभीर नहीं है। जिला प्रशासन यदि 15 दिन में गन्ने का भुगतान, भूमि का उचित मुआवजा तय नहीं करता, तो बड़ा आंदोलन होगा। कहा कि बिजली विभाग अगर किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाएगा तो किसान गांव में बंधक भी बना सकते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि जिले के किसान गन्ना भुगतान न होने के कारण आवश्यक कार्य, बीमारी का इलाज शादी विवाह भी नहीं कर पा रहे है।

प्रशासन अगर मूकदर्शक है तो फिर किसान कहां जाए। आंदोलन की राह पर किसानों को धकेला जा रहा है। अपने हक के लिए किसान पीछे हटने वाला नहीं है। बैठक में मखमुलपुर से सुधीर प्रधान, सहदेव ठेकेदार, रामपाल दरोगा, हरपाल सिंह, अशोक आर्य, सुदेश मलिक, राहुल मलिक, राजवीर सिंह, रामवीर सिंह, धीर सिंह,अंकुश, राजवीर सिंह, मोहकम सिंह, चंद्रपाल सिंह हसनपुर, रामभज सिंह, मनोज, अजय मलिक, जावेद तोमर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button