देश-विदेश
Trending

जानिए, जी 7 देशों ने लिया यूक्रेन को इतने अरब डॉलर की सहायता प्रदान करने का संकल्प

जी 7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन को इस साल 24 अरब डॉलर की सहायता देने का संकल्प लिया है

कीव। जी 7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन को इस साल 24 अरब डॉलर की सहायता देने का संकल्प लिया है।
जी 7 ने एक बयान में कहा, “जी 7 देशों के वित्त मंत्रियों के 14 फरवरी के बयान के आधार पर हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर 2022 और उससे आगे के लिए 24 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है।”
यूक्रेन को 2014-2021 में अमेरिका से 60 अरब डॉलर से अधिक की सहायता मिली थी।
देशों ने यूक्रेन के लिए सहायता को और बढ़ाने पर भी तत्परता व्यक्त की।
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में डोनेट्स्क और लुहान्स्क गणराज्यों का समर्थन करने के लिए अपना सैन्य अभियान शुरू किया है। पश्चिमी देशों और उनके सहयोगियों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा करते हुए इसे हमला करार दिया है और मॉस्को के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button