Uncategorized
Trending

जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दाहा ।बुधवार को बेगमाबाद गढी गाँव में वृजवीर प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने बेगमाबाद गढी से दाहा वरनावा जर्जर सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिये प्रदर्शन किया। यह सम्पर्क मार्ग ग्राम पुसार से बडौत- बुढ़ाना मार्ग को सन्त नगर में दाहा- बरनावा मार्ग को जोडता है। कई बर्षो से इस मार्ग की मरम्मत ना होने के कारण मार्ग बहुत जर्जर हो गया है। वही किसानों ने बताया कि सम्पर्क मार्ग पर काफी धूल उडती है, और प्रतिदिन सैकड़ो वाहन इस सम्पर्क मार्ग से गुजरते है। ग्रामीणो द्वारा बार बार माँग करने के बाद भी सम्पर्क मार्ग का निर्माण शासन प्रशासन द्वारा नही करवाया जा रहा है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि यदि सम्पर्क मार्ग का जल्द निर्माण शुरु नही हुआ तो ग्रामीण धरना शुरू कर देगे। प्रदर्शन करने वालो में मुकेश तोमर, राममेहर तोमर, रामनिवास ,वेदप्रकाशज़ रामवीर शर्मा राजवीर हरपाल महेश पंडित वृजपाल शर्माअंकुर रमेश नरेश पहलवान आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button