राजनीति

जयराम महतो की पार्टी JLKM के गांडेय प्रत्याशी रिजवान JMM में हुए शामिल, नाम वापस ले कल्पना सोरेन को देंगे समर्थन

दीपावली के मौके पर रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिजवान को पार्टी में शामिल कराया। अब रिजवान गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नाम वापस लेकर कल्पना सोरेन को समर्थन देंगे। 

जयराम की पार्टी के प्रत्याशी अकील अख्तर ऊर्फ रिजवान क्रांतिकारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। नामांकन वापस लेने के ठीक 1 दिन पहले अखिल अख्तर रिजवान क्रांतिकारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है। दीपावली के मौके पर रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिजवान को पार्टी में शामिल कराया। अब रिजवान गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नाम वापस लेकर कल्पना सोरेन को समर्थन देंगे।

झामुमो के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बाबत पोस्ट भी कर दिया है। झामुमो ने मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ रिजवान क्रांतिकारी का फोटो भी पोस्ट किया है। झामुमो ने अपने पोस्ट में कहा है कि रिजवान क्रांतिकारी ने झामुमो के सिद्धांत पर अपनी आस्था व्यक्ति है।

बता दें कि गांडेय से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जेएमएम की ओऱ से विधानसभा चुनाव की उम्मीवार हैं। जयराम महतो की पार्टी ने कल्पना के मुकाबले रिजवान को मैदान में उतारा था। लेकिन अब उन्होंने जेएमएम का हाथ पकड़ लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button