राज्य
Trending

जयपुर में निकाली गई साइकिल रैली

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विश्व साइकिल दिवस पर आज सुबह जयपुर स्मार्ट सिटी की ओर से साइकिल रैली निकाली गई।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में विश्व साइकिल दिवस पर आज सुबह जयपुर स्मार्ट सिटी की ओर से साइकिल रैली निकाली गई।
रैली जवाहर सर्किल पत्रिका गेट से प्रारंभ होकर गांधी सर्किल से अरण्य भवन, सरदार बस्ती, झालाना डूंगरी से एपेक्स सर्किल होते हुये बालाजी तिराहा, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय होते हुए वापस पत्रिका गेट पर पहुंची।
स्मार्ट सिटी सीईओ अवधेश मीना ने बताया कि 14 किलोमीटर की इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी समेत आम जन ने हिस्सा लिया। इसमें युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी साइकिल दौड़ाकर वर्ल्ड साइकिल डे को सेलिब्रेट किया। साइकिल राइडर्स ने कहा कि यह खास अवसर है कि जब विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी ने आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि शहरवासी साइकिलिंग से स्वस्थ रह सकते हैं वहीं शहर को भी स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प निभा सकते हैं। जवाहर सर्किल पर कई साइकिल क्लब वाले भी रैली से जुड़े और उन्होंने भी साइकिलिंग की हैबिट को अपनाने और फीट राजस्थान और हिट राजस्थान के संकल्प को अपनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button