Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनावश गोली लगने से सैनिक की मौत

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में दुर्घटनावश गोली लगने से एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में दुर्घटनावश गोली लगने से एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के कांस्टेबल छोटू कुमार शनिवार रात को जब मध्य कश्मीर जिले के मानसबल इलाके में पहुंचने के बाद एक ट्रक से कूद रहे थे, तभी उनकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘उनकी राइफल का ‘ट्रिगर’ गलती से दब गया। कांस्टेबल कुमार को ठोड़ी के नीचे गोली लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button