Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की हलचल, इलाके में छिपे बैठे हैं 3… सेना ने की बड़ी घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक दूरदराज गांव में 3 संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता ने बताया कि शुक्रवार शाम थाथरी के भल्लारा इलाके में यह अभियान शुरू किया गया और यह अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना ने गांव तथा आसपास के जंगलों के बड़े हिस्से को घेर लिया है लेकिन अब तक संदिग्ध आतंकवादियों का पता नहीं चल पाया है।




