राज्य
Trending
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह शहर में धारा 144 लागू
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे में प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्टों से उपजे तनाव को देखते हुए गुरुवार शाम को धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है।
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे में प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्टों से उपजे तनाव को देखते हुए गुरुवार शाम को धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट के कारण एक समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके कारण भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
उन्होंने कहा, “स्थिति को देखते हुए और क्षेत्र में किसी भी कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निवारक उपायों के रूप में तुरंत प्रतिबंध लगा दिया गया था।”
तनाव को कम करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इलाके में तैनात हैं।
देव




