Uncategorized
Trending

जन जन के मार्गदर्शक थे ज्ञान सागर महाराज

बिनौली: बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में रविवार को आचार्य ज्ञान सागर महाराज के नवनिर्मित गुरु मंदिर का उदघाट्न आचार्य ज्ञेय सागर महाराज के सानिध्य हुआ।
इस अवसर पर हुए समारोह में  आचार्य ज्ञेय सागर महाराज ने कहा कि आचार्य ज्ञान सागर महाराज हम सबके प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा संकल्पित कार्यों को पूरा करें ये ही सच्ची गुरुभक्ति है। पंडित जयकुमार निशांत ने कहा कि गुरुकुलों में बच्चों को संस्कार देकर जीवन निर्माण किया जा रहा है। ब्रह्मचारिणी अनिता दीदी ज्ञान सागर महाराज ने जन जन को मानवता भलाई का मार्ग दिखाया। कई प्रांतों से आए गुरुभक्तों की मौजूदगी में राजीव जैन ने गुरु मंदिर का विधिवत उदघाट्न कर मंदिर में उनके चरण स्थापित किए। कार्यक्रम में लक्की एंड पार्टी डिजिटल ग्रुप सलावा के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर गुरुकुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरातन छात्र संकल्प जैन ने काव्य पाठ किया। दिनेश जैन के संचालन में हुए समारोह में अरिदमन जैन, पवन जैन, मुकेश जैन, निर्मल जैन, ड़ा.अनुराग मित्तल, अशोक जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, मुकेश चौधरी, नरेंद्र चौहान, विक्की जैन, उज्ज्वल जैन, मंगलसेन जैन, राजन जैन, रूपेश जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button