Uncategorized
Trending

जनहित फाउंडेशन ने बच्चो को साथ जोड़ कर चलाया वृक्षारोपण अभियान

जनहित फाउन्डेशन मेरठ व अनहाउसर बुश प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-सी0डी0बी0एल0 मेरठ द्वारा दीवान इंस्टीटयूट मेरठ मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

जनहित फाउन्डेशन मेरठ व अनहाउसर बुश प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-सी0डी0बी0एल0 मेरठ द्वारा दीवान इंस्टीटयूट मेरठ मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर मे 40 पौधे अलग-अलग प्रजाति के लगाये गये जिसमे से सागोन, शीशम, बेल, सीरस, सहजन, जामुन इत्यदि पौधे है। इस कार्यक्रम मे जनहित फाउन्डेशन मेरठ की निदेशिका श्रीमति अनिता राणा उपस्थित रही। अनहाउसर बुश प्राइवेट लिमिटेड यूनिट- सी0डी0बी0एल0 से प्लांट हैड श्री महिप कुमार, पर्यावरण और सेफ्टी मैनेजर श्री चन्द्रा प्रकाश, एच0आर0 मैनेजर श्री कुलवीर, टी0एस0 मैनेजर श्री विकास गोयल, क्वालिटी मैनेजर श्री राजेश पाण्डे, ब्रेविंग मैनेजर श्री रमेश, लॉगिस्टीक मैनेजर श्री आशीष चौहान व ए0एम0 लॉगिस्टीक श्री मोहित शर्मा उपस्थित रहे। दीवान इंस्टीटयूट से एक्जीक्यूटिव डारेक्टर रिटायर्ड कर्नल डॉ नरेश गोयल, इंजिनियरिंग डिपार्टमेन्ट की निदेशिका डॉ0 शिल्पी बंसल व अध्यापक श्री के0पी0 जयंत, श्री आशीष कोशिक, सौरभ व अभिषेक गुलाटी उपस्थित रहे। कॉलेज के छात्रो ने भी इस कार्यक्रम मे अपनी भागीदारी दी और सभी के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। दीवान इंस्टीटयूट की तरफ से कर्नल नरेश गोयल जी द्वारा श्रीमति अनिता राणा व श्री महिप जी का धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button