Uncategorized
Trending
जंगल में अज्ञात चोरों ने किसान के नलकूप से ट्रासफारमार किया चोरी
बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव गाँव के जंगल में अज्ञात चोरों ने किसान के नलकूप से ट्रासफारमार किया चोरी जेई ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है।
बालैनी। बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव गाँव के जंगल में अज्ञात चोरों ने किसान के नलकूप से ट्रासफारमार किया चोरी जेई ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है।

क्षेत्र के पुरा महादेव गाँव के जंगल मे किसान सर्वेश पुत्र नत्थू के नलकूप पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने नलकूप पर लगा ट्रासंफार्मर चोरी कर लिया। सुबह जब किसान नलकूप पर गया तो उन्हें घटना का पता चला।किसान ने सूचना पूरा महादेव पावर हाउस पर दी
सूचना पर जे ई रामनिवास मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली
जे ई ने बालैनी थाने मैं अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है की चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

