छोटेलाल के परिवार को न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन
कानपुर देहात में पानी पीने के विवाद में गुरुवार (23/5/24)को वैश्य समाज के छोटेलाल गुप्ता, राम जी, सौरभ, रविकांत आदि परिवार के 6 लोगों को इतना मारा की मरणासन कर दिया।

कानपुर (अभिमन्यु गुप्ता)। कानपुर देहात में पानी पीने के विवाद में गुरुवार (23/5/24)को वैश्य समाज के छोटेलाल गुप्ता, राम जी, सौरभ, रविकांत आदि परिवार के 6 लोगों को इतना मारा की मरणासन कर दिया। उनकी परचूनी की दुकान को जलाकर आग के हवाले कर दिया।
और परिवार वर्तमान में कानपुर देहात के रनिया के फतेहपुर रोशनाई गाँव से पलायन करने को मजबूर कर दिया गया।
वर्तमान समय में किसी सभ्य समाज से यह अपेक्षा नहीं की जा सकती की आप पानी पीने से रोके और छुआछूत की भावना से पानी ना पीने दें।
वैश्य भी वर्ण व्यवस्था का तीसरा अंग है आप इस तरह से वैश्य समाज को प्रताड़ित नहीं कर सकते*उक्तघटना से संपूर्ण प्रदेश के वैश्य समाज में रोष व्याप्त हो गया है बागपत में अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से त्वरित कठोर कार्रवाई करके ऐसे सामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर दंड देने की मांग की जिससे व्यस्त समाज में सुरक्षा की भावना पल्लवित हो अभिमन्यु गुप्ता के साथ पंकज गुप्ता डॉक्टर कमला अग्रवाल मनोज गोयल मयंक गोयल दीपक गोयल राहुल गुप्ता मनोज गुप्ता प्रमोद जैन नेभी उक्त घटना की निंदा की पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की अन्यथा पूरे प्रदेश में वैश्य समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।




