मवाना( मेरठ)।(जमील अहमद कुरैशी एडवोकेट)

एक इंटरव्यू के दौरान छुट्टी– छुट्टी पर एक कविता पढ़ी जो इस तरह है
इधर से लोटकर दुनिया उधर जाये तो क्या होगा ।
यूं पटरी से अगर गाड़ी उतर जाये तो क्या होगा ।
अदालत की कहीं छुट्टी है कहीं दफ़्तर की छुट्टी है।
कहीं बाबू की छुट्टी है कहीं अफ़सर की छुट्टी है ।
नशा छुट्टी का हर दिल में उतर जाये तो क्या होगा ।
बुलंदी का हरेक सपना बिखर जाये तो क्या होगा ।
कभी सर्दी की छुट्टी है कभी बरसात की छुट्टी ।
कभी त्योहार पर छुट्टी ज़रा सी बात पे छुट्टी ।
ये पूरा साल छुट्टी में गुज़र जाये तो क्या होगा ।
पढ़ाई की व्यवस्था ही बिगड़ जाए तो क्या होगा ।
छपे अख़बार में फोटो यूं कुछ अफसर पे जाते हैं ।
कभी सर्दी कभी गर्मी में वो छुट्टी भी कराते हैं ।
मगर स्कूल बंद हों शाद तो दुख़्तर का कया होगा ।
पढ़ेगा जब नहीं बेटा तो अपने घर का क्या होगा ।
किसी के मरने पे बच्चे बड़ी खुशियां मनाते हैं ।
जो हो ऐलान छुट्टी का तो वो ताली बजाते हैं ।
हमारी आस्था यूं ही उखड़ जाये तो क्या होगा ।
अगर घड़ियां अचानक से ठहर जाये तो क्या होगा ।
कभी हड़ताल पे छुट्टी कभी पड़ताल पे छुट्टी ।
जनम दिन पर कभी छुट्टी मरण के साल पर छुट्टी ।
अगर छुट्टी पे छुट्टी ही पसर जाये तो क्या होगा ।
तरक्की का घरोंदा ही उजड़ जाये तो क्या होगा ।
ये कैसा सिलसिला है दोस्तो छुट्टी पे छुट्टी है ।
जहां सोना नहीं चांदी वहां मिट्टी ही मिट्टी है ।
ये जीवन जो कि हमने प्यार से तोहफे में पाया है ।
ये मिट्टी ही अगर बनकर बिखर जाये तो क्या होगा ।


