Uncategorized

छपरौली कस्बे में संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई

बुधवार को छपरौली कस्बे में संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गयी बैठक में संयुक्त व्यापार का विस्तार कियावत गया। बैठक संरक्षक नरेश गुप्ता कि अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बुधवार को छपरौली कस्बे में संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गयी बैठक में संयुक्त व्यापार का विस्तार कियावत गया। बैठक संरक्षक नरेश गुप्ता कि अध्यक्षता में आयोजित हुई।
नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। अंकित जैन ने कहा कि सभी सदस्य व्यापारियों की समस्याओं को सुने और समझे साप्ताहिक छुट्टी को लेकर बैठक में चर्चा की गई श्रम अधिकारी से मिलकर इस विषय में बात की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल जिलाअध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि एकता में ताकत है। हम सब अपने दायित्वों को बड़ी लग्न और मेहनत के साथ निभाने का काम करेंगे। साथ ही व्यापार मंडल को भी मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज़ उठाने वाला मजबूत संगठन है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन, संरक्षक नरेश गुप्ता,उपाध्यक्ष राजीव जैन सर्राफ, संजय जैन बर्फ वाले, प्रमोद गुप्ता ,सचिव मोनू जैन मेंबर, दिनेश बंसल, कोषाध्यक्ष अंकित जैन, व राकेश गुप्ता ,मीडिया प्रभारी अमित जैन व कानूनी सलाहकार एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा, सुशील मुनीम, मनोज जैन, जिनेंद्र जैन, आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button