Uncategorized

चौधरी चरण सिंह को किया नमन जिवाना- सिरसली में हुई श्रद्धांजलि सभा

जिवाना गुलियान के शिवा शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि के पूर्व दिवस हुई श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों ने नमन किया।

बिनौली: जिवाना गुलियान के शिवा शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि के पूर्व दिवस हुई श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों ने नमन किया।
इस मौके पर लक्ष्मण पंडित ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। जिसमे गणमान्य ग्रामीणों ने आहुति दी। इसके उपरांत चौ.चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर हुई श्रद्धांजलि सभा में पंडित जनार्दन शर्मा ने कहा कि चौ.साहब ने हमेशा किसान मजदूरों व वंचितों के हकों के लिए काम किया। वरिष्ठ रालोद
नेता डा.अनिल आर्य ने कहा कि वर्तमान परिवेश में चौधरी साहब की नीतियां प्रसांगिक है। हमे उनके आदर्श, मूल्यों व सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
उधर सिरसली गांव के आर्य समाज मंदिर में भी यज्ञ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अमित सोलंकी, ओमवीर तोमर, प्रधानाचार्य सतेंद्र तोमर,  विश्वपाल, हरेंद्र,  आकाश सोलंकी, आदित्य प्रधान, राजेंद्र पांचल, संजय, सतबीर, रामकरण, विक्रम, सहदेव, आजाद, संजय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button