राज्य
Trending

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

भैंसवाल नहर पुल पर चेकिंग के दौरान गढीपुख्ता पुलिस ने दबोचे

गढीपुख्ता। गढीपुख्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गढीपुख्ता पुलिस ने भी भैंसवाल नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वे कागजात नहीं दिखा पाए जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सतीश पुत्र प्रताप निवासी गांव सिम्भालका थाना कोतवाली शामली व प्रवीण पुत्र सतपाल निवासी गांव भैंसवाल थाना गढीपुख्ता बताया। आरोपितों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है जिसे उन्होंने बागपत से चोरी किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button