Madhya Pradesh
Trending

चार दिनों से 55 फुट बोरवेल में गिरे बच्चे ने हारी जिंदगी की जंग, 84 घंटे बाद बाहर निकाला गया तनमय शव

मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में छह दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 55 फुट की गहराई में फंसे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तन्मय नाम का यह लड़का मंगलवार शाम मंडावी गांव में बोरवेल में गिर गया था।

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतुल से एक दुखद खबर आयी हैं। चार दिनों से 54 फुट गहरे बोरवेल में 8 साल का तनमय साहू गिर गया था। चार दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद मासूम की सांसों की डोर टूट गयी। गहराई ज्यादा होने के कारण बच्चें को निकालने में काफी मशक्त की जा रही थी। चार दिनों से बच्चे को बचाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। देर होने के कारण बच्चे तक नहीं पहुंच पाया गया। चार दिन बाद जब खुदाई की गयी और बच्चे तक पहुंचा गया। तनमय दम तोड़ चुका था।

बोरवेल में गिरे तनमय ने 4 दिन बाद दम तोड़ा

मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में छह दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 55 फुट की गहराई में फंसे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तन्मय नाम का यह लड़का मंगलवार शाम मंडावी गांव में बोरवेल में गिर गया था।

बचाव अभियान में जुटे होमगार्ड कमांडेंट एस आर अजमी ने कहा, ‘‘बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाव दल ने शनिवार सुबह पांच बजे बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी है।’’ 

एस आर अजमी ने कहा कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे लड़का खेलते समय बोरवेल में गिर गया था और 35 से 40 फुट की गहराई में फंस गया था जिसके तुरंत बाद उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि बच्चे को निकालने के लिए एक समानांतर गड्ढा खोदा गया और सुरंग बनाकर उसे वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन करीब 84 घंटे के बचाव अभियान के बाद वह मृत मिला। जिलाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा था कि बच्चे की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button