
बेहट। मिर्जापुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 122 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर का एनडीपीएस एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमेंद्र मलिक, उप निरीक्षक प्रमोद नैन, कॉन्स्टेबल मोहित कुमार व रोहित कुमार के साथ मिलकर ईदगाह के पास रायपुर रोड़ पर चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया जिसको रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 122 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। चरस बरामद होने के बाद कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कोशर पुत्र सुलेमान निवासी हाजी इकराम के सामने वाली गली कस्बा व थाना मिर्जापुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का एनडीपीएस एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।




