राज्य
Trending

चन्द्रशेखर भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ लडेंगे केंद्र सरकार से लड़ाई

चन्द्रशेखर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार स्वतंत्र तेलंगाना राज्य के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया दिखा रहा है और प्रगतिशील और विकासोन्मुखी राज्य को हतोत्साहित कर रहा है।

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के़ चन्द्रशेखर राव (केसीआर) ने गुरुवार को मजूबती से कहा कि “अपनी आखिरी सांस तक तेलंगाना राज्य में लोगों की सुरक्षा करना मेरा अंतिम कर्तव्य है।”
चन्द्रशेखर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार स्वतंत्र तेलंगाना राज्य के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया दिखा रहा है और प्रगतिशील और विकासोन्मुखी राज्य को हतोत्साहित कर रहा है।
उन्होंने अपने एक घंटे के भाषण में कहा कि पूरे देश में धान खरीद पर एक नीति होनी चाहिए , नहीं तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने केंद्र से किसान विरोधी नीतियों को तुरंत खत्म करने की भी मांग की।
केसीआर ने राज्य में पिछले आठ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेलंगाना राज्य जीएसडीपी 5,05,84 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,54,860 करोड़ रुपये हो गया और जीएसडीपी की वार्षिक वृद्धि दर 11.7 प्रतिशत के साथ दक्षिणी राज्यों में पहले स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य के प्रति केंद्र का रवैया एक बड़ी समस्या पैदा कर रहा है। जब तक मैं जिंदा हूं किसान विरोधी सुधारों को स्वीकार नहीं करूंगा। लोगों का कल्याण ही मेरे लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button