West Bengal
Trending

घोटालों के लिए टीएमसी नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा : दिलीप घोष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को यह कहते हुए एक और विवाद खड़ा कर दिया कि वह दिन दूर नहीं जब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में संलिप्तता के लिए ‘‘सार्वजनिक रूप से पीटा’’ जाएगा।

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को यह कहते हुए एक और विवाद खड़ा कर दिया कि वह दिन दूर नहीं जब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में संलिप्तता के लिए ‘‘सार्वजनिक रूप से पीटा’’ जाएगा। घोष पहले भी विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता मवेशी तस्करी तथा एसएससी घोटालों समेत विभिन्न घोटालों में कथित तौर पर शामिल होने के लिए जल्द ही ‘‘जनता के आक्रोश’’ का सामना करेंगे। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह दिन दूर नहीं जब टीएमसी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा…राज्य के लोग इस भ्रष्ट टीएमसी सरकार से तंग आ गए हैं। वे विभिन्न घोटालों में संलिप्तता के लिए जल्द ही जनता के आक्रोश का सामना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button