हेल्थ
Trending

‘घास-फूस’ खाने वाले 5 सबसे फिट वीगन इंडियन सेलिब्रिटी

आज पूरी दुनिया वीगन डे यानी विश्व शाकाहारी दिवस मना रही है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के लिए शाकाहारी भोजन अपनाने की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। आज हम ऐसे ही 5 इंडियन सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शाकाहारी खाना खाकर फिट हैं।

आम तौर पर वीगन फूड को कई लोग घास-फूस कहते हैं। ऐसे लोगों का मानना होता है कि अच्छे शरीर के लिए हाईप्रोटीन डाइट मांसाहार वाले खाने से ही मिलता है, लेकिन आपको बता दें कि हमारे देश में आम लोगों के साथ ही कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो वीगन फूड को खाकर फिट और तंदुरुस्त हैं, जिससे पता चलता है कि मांसाहारी फूड के जरिए ही अच्छी हेल्थ और फिट शरीर नहीं बनाया जा सकता है।
दुनिया समेत हमारे देश में भी कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो वीगन फूड खाकर हेल्दी व फिट लाइफ जी रहे हैं, जो बाकी लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बन रहे हैं। वहीं कई वीगन सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जो पहले मांसाहारी हुआ करते थे, जिसके बाद वह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किए हैं कि कैसे वीगन फूड उन्हें फिट, स्वस्थ और खुश रहने में मदद करता है। इन सेलिब्रिटी में जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर, सोनम कपूर, आमिर खान, आर. माधवन सहित अन्य सेलिब्रिटी शामिल हैं।

जॉन अब्राहम

आमतौर पर कई लोग मानते हैं कि जॉन अब्राहम की तरह बॉडी केवल मांसाहारी खाना खाकर ही बनाया जा सकता है। कई सेलिब्रिटी की तरह जॉन अब्राहम पशु अधिकार और उनके प्रति उनकी दया रखने वाले शाकाहारी बने हैं। वह “मर्सी फॉर एनिमल्स” अभियान का प्रमुख चेहरा भी रह चुके हैं, जिस अभियान के जरिए लोगों से पशुओं से साथ हो रहे हिंसा को खत्म करने का अनुरोध किया जाता है।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर कुछ समय पहले से ही वीगन डाइट ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहिद के पिता पंकज कपूर ने उन्हें ‘लाइफ इज फेयर बाय ब्रायन हाइन्स’ नाम की किताब गिफ्ट के रूप में दी, जिसने शाहिद के विचार बदल दिए। इसके बाद वह शाकाहारी बने हैं। पेटा ने उन्हें “एशिया का सबसे सेक्सी शाकाहारी” भी कहा है।
सोनम कपूर
मांसाहारी से शाकाहारी बनी सोनम कपूर को पेटा ने साल 2018 में “पर्सन ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया है। वह हमेशा अपने प्यार और जानवरों के समर्थन के बारे में मुखर रही है। वह मांसाहारी खाना खाने वाले परिवार से आने के बाद भी शाकाहारी बन गई हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम का यूज करते हुए शाकाहारी खाने की फोटो शेयर करती रहती हैं।
आमिर खान
बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि आमिर पूरी तरह से वीगन डाइट का फॉलो करते हैं। यहां तक की उनके बर्थडे का केक भी बिना अंडे और दूध के तैयार होता है। आमिर खान का मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य व बेहतरीन फिटनेस वाले शरीर के लिए वीगन डाइट ही सबसे बढ़िया ऑप्शन होती है।
आर. माधवन
आर. माधवन ऐसे इंडियन सेलिब्रिटी में से एक हैं जो शुरू से ही शाकाहारी हैं, जो बाद में डेयरी प्रोडक्ट भी छोड़ कर वीगन बने हैं। आर. माधवन एक ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो अपने लगातार पशुओं के अधिकारों के प्रति मुखर रहे हैं, जिन्हें पेटा ने साल 2012 में “पर्सन ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया है।
क्या होती है वीगन डाइट?
शाकाहारी डाइट में मांस, मछली सहित अन्य मांसाहारी फूड शामिल नहीं होते हैं, लेकिन डेयरी प्रोडक्ट और अंडा शामिल होते हैं। वहीं वीगन डाइट भी शाकाहारी डाइट ही होती है, लेकिन इसमें अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स भी शामिल नहीं होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button