Uncategorized
Trending

घर के दरवाजे के सामने कूडा डालने पर विवाद

कस्बे के मौहल्ला जैनपुरी में घर के दरवाजे के सामने कूडा डालने पर हुआ विवाद।

गढीपुख्ता। कस्बे के मौहल्ला जैनपुरी में घर के दरवाजे के सामने कूडा डालने पर हुआ विवाद। कस्बा निवासी सतपाल पुत्र ग्यासू थाना गढीपुख्ता में तहरीर देकर बताया मेरा पडौसी मनोज पुत्र वेदपाल मेरे घर के सामने के दरवाजे अपना सारा कूडा डालकर चला गया। जब मैने इस कूडे को अलग कर दिया एंव इस बात का विरोध किया तो मेरी मनोज की कूडे डालने को लेकर कहासुनी हो गई।तभी हमारी आवाज सुनकर मनोज की पत्नी गीता ,मनोज का पुत्र वरूण एंव उसकी बेटी ने मेरे को लाठी डंडो से मारने पर सिर ,हाथ में गंभीर चोटे आई है। गढीपुखता पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया है दो लोगो में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ है। एक पक्ष की ओर से तहरीर आई है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button