देश
Trending

ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास हो सकता है रहने का सपना पूरा, अगले हफ्ते आएगी खास स्कीम

ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के पास दुकान, मकान और अपनी इंडस्ट्री लगाने के लिए लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यमुना प्राधिकरण की कोई भी योजना आती है तो वह हाथों-हाथ बिक जाती है। यही नहीं अगर कोई प्लॉट नीलामी में होता है तो वह अपने तय रेट से 3 गुना से ज्यादा कीमत पर बिकता है क्योंकि आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट के आसपास का इलाका काफी ज्यादा विकसित होने वाला है।

यमुना अथॉरिटी अगले हफ्ते लोगों के लिए रेजिडेंशियल प्लॉट की एक स्कीम लेकर आ रही है। इस स्कीम के जरिए लोगों को जेवर एयरपोर्ट के पास बसने और घर बनाने का मौका मिलेगा। यमुना प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है कि वो अगले हफ्ते अपनी एक रेजिडेंशियल स्कीम लॉन्च कर रही है। इस स्कीम के चलते लोगों को यमुना अथॉरिटी के क्षेत्र में प्लॉट लेने का मौका मिलेगा।

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया है कि लोगों को रेजिडेंशियल स्कीम का काफी दिनों से इंतजार था। जिसके लिए यमुना अथॉरिटी ने एक बार फिर यह फैसला किया है कि यमुना क्षेत्र के सेक्टर 16 और 17 में रेजिडेंशियल स्कीम निकाली जाए। जिसके लिए करीब 12 सौ प्लॉटों का इंतजाम किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह प्लॉट 120 मीटर 162 मीटर और 200 मीटर के होंगे। यमुना अथॉरिटी के मुताबिक अगले हफ्ते योजना लॉन्च कर दी जाएगी और इसे यमुना अथॉरिटी के पोर्टल पर दर्शाया जाएगा। जो लोग इच्छुक होंगे, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और ड्रॉ सिस्टम के चलते उनके प्लॉट निकाले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button