crime
Trending

ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दो अफ्रीकन मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनका वीजा एक्सपायर हो गया था। उसके बावजूद दोनों बिना वीजा के रह रहे थे। पुलिस ने विदेशी नागरिकों के लिए सत्यापन अभियान चला रखा है। जिसके अंतर्गत इनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी थाना बीटा -2 इलाके में हुई है।

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कांसा ग्रैंड सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 2 विदेशी नागरिकों विलियम रॉबर्ट्स, कांगो टाउन लाइबेरिया, वर्तमान पता सी-1201, कांसा गैंड सोसाइटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर और यूसुफ अहमद, जांबिया, मौजूदा पता सी-1201, कांसा ग्रैंड सोसाइटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त विलियम रॉबर्ट्स के कब्जे से एक पासपोर्ट नम्बर पीपी 0071785 व अवैध वीजा-वीके 9707037 बरामद हुआ है। यह लोग अवैध तरीके से यहां पर रहकर क्या काम कर रहे थे और किन लोगों से इनके संपर्क थे, पुलिस इसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी कई अफ्रीकी मूल के नागरिक अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button