ग्राहक को सभी सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी- नरेश टिकैत
नगर के बिजरोल रोड पर वन रूप सिटी के सामने फोर्स स्पीड कंपनी के द्वारा एक सर्विस प्वाइंट सेंटर खोला गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

बडोत। नगर के बिजरोल रोड पर वन रूप सिटी के सामने फोर्स स्पीड कंपनी के द्वारा एक सर्विस प्वाइंट सेंटर खोला गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस शोरूम पर पर सभी कंपनियों की टू व्हीलर गाड़ियों की सर्विस एक ही छत के नीचे की जाएगी। इस शोरूम पर सभी सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर स्पीड पोस्ट टीम के उत्तर भारत के टेक्नीशियन हेड दीपक वर्मा ने बताया कि हमारी कंपनी बागपत जनपद के बड़ोत कस्बे में यह पहला शोरूम सर्विस प्वाइंट के रूप में खोला जा रहा है। हमारी कंपनी भारतवर्ष के अनेको राज्यों में अपनी सर्विस दे रही है बागपत जनपद में भी आज से हमारी कंपनी की सर्विस की शुरुआत हो गई है। हमारी कंपनी द्वारा सभी कंपनी की बाइक की सर्विस सस्ती और संतोष जनक एक ही छत के नीचे की जाएगी। इस अवसर पर स्पीड फोर्स सर्विस प्वाइंट शोरूम का संचालन करने वाले प्रवीण सरोहा व रजत तोमर ने बताया कि हमने स्पीड फोर्स कंपनी का सर्विस प्वाइंट बागपत जनपद की जनता को सस्ती बेहतर और सुलभ सर्विस देने के उद्देश्य से खोला है हमारे सर्विस सेंटर पर ग्राहकों को सर्विस के साथ-साथ चाय पानी और बैठने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हमारी तरफ से किसी भी प्रकार की सर्विस में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी कंपनी के मानक के अनुसार सभी सुविधाएं हम अपने ग्राहकों को देने का हर संभव प्रयास करेंगे इस उद्घाटन कार्यक्रम में कुलदीप तोमर बिनोली ब्लाक प्रमुख राजेंद्र चौधरी दोघट राजकुमार प्रधान दीपक कुमार वर्मा उपेंद्र राणा जयवीर देवेंद्र तोमर यशवंत तोमर बामनोली वरुण तोमर चेयरमैन प्रतिनिधि बडौत आदि सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


