uttar pradesh

गोवा में होने जा रहे वैश्विक हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में अ.भा.हिंदू महासभा का प्रतिनिधित्व छाया गौतम करेंगी

पी डी मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सभागार में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें जानकारी मिली कि गोवा में वैश्विक हिंदू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन 24 जून से 30 जून तक किया जा रहा है।

मथुरा(रजत शर्मा)। पी डी मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सभागार में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें जानकारी मिली कि गोवा में वैश्विक हिंदू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन 24 जून से 30 जून तक किया जा रहा है। अधिवेशन में क़रीब 400 हिन्दुवादी संगठनों के मुखियों की उपस्थिति रहेगी। इसमें छाया गौतम ने कहा अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान म्यांमार और इंडोनेशिया तक सनातन धर्म फ़ैसला हुआ था। 800 वर्षों तक मुसलमानों की ग़ुलामी और 250 वर्षों तक हमने ईसाइयों की प्रताड़ना सही है स्वतंत्रता से पूर्व और पश्चात इस देश के, अखंड भारत के धर्म के नाम पर कितने टुकड़े हुए यह हमने देखा है आज पश्चिम बंगाल, असम दिल्ली मुंबई केरल जिस तरह रोहिंग्या को बसाकर वहाँ की डिमोग्राफ़ी बदली जा रही है। ये एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है हिन्दुओं को अब जागना होगा और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रण लेना होगा।
हिंदू जनजाग्रति समिति के सदगुरु डॉ चारुदत्त पिंगले ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रमुख रूप से अधिवक्ता हरिशंकर जैन और उनके पुत्र अधिवक्ता विष्णु जैन, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय, पावन चिंतन धारा आश्रम के पूज्य पवन सिन्हा गुरुजी, स्वांतत्रयवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर, तेलंगाना के हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजा सिंह, हिंदू एकोसिस्टिम के संस्थापक कपिल मिश्रा, भारत के भूतपूर्व सूचना आयुक्त एवं सेव कल्चर सेव भारत के संस्थापक यादव महूरकर के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता, व्यवसाही, विचारक, लेखक, पत्रकार, मंदिर विश्रस्त इसके साथ ही अनेक समविचारी सामाजिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस अधिवेशन में मुख्य रूप से हिंदू राष्ट्र से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।
सनातन धर्म की वैचारिक सुरक्षा, धर्म एवं राष्ट्र विरोधी नैरेटिव को प्रत्युत्तर, हिंदू समाज की रक्षा के उपाय, हिंदू राष्ट्र के लिये संवैधानिक प्रयत्न, मंदिर संस्कृति की रक्षा के उपाय, वैश्विक स्तर पर हिंदुत्व की रक्षा, देश की अर्थव्यवस्था की आवाहन देने वाली हलाल अर्थव्यवस्था पर उपाय, लैंड जिहाद, काशी मथुरा मुक्ति जैसे विविध विषयों के साथ ही हिंदू राष्ट्र की नींव के लिए आवश्यक विविध विषयों पर इस महोत्सव में विचार मंथन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button