Gujarat
Trending

गुजरात में योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल के बताया नमूना, भड़के AAP संयोजक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नमूना कहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नमूना कहा। उन्होंने इसका एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है।” अब बारी केजरीवाल की थी। उन्होंने सीएम योगी के ट्वीट को रिट्वीट कर पलटवार किया है।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, ‘अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।’

योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”यह आम आदमी पार्टी का नमूना, जो दिल्ली से आया है, आतंकवाद का शुभचिंतक है। वह अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करता है और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाता है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार उसके जीन का हिस्सा है।”

इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की भी खूब आलोचना की। उन्होंने कहा, “अपने मुस्लिम वोट बैंक के कारण कांग्रेस कभी भी आपके विश्वास का सम्मान नहीं करना चाहती थी। यही कारण है कि कांग्रेस सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के खिलाफ थी। लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सरदार पटेल ने इसक निर्माण कराया।” उन्होंने आगे कांग्रेस पर पेशेवर दंगाइयों को बचाने का आरोप भी लगाया। योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते हैं। हमारे बुलडोजर ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त कर दिया है।”

गुजरात में राजनीतिक तापमान अधिक है क्योंकि राज्य में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती आठ नवंबर को की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button