बुलंदशहर (दीपक पंडित)। गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने देवीपुरा में ढोल नगाड़ा व बम पटाखे छोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेनू बसल में बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के नेतृत्व में इतने विकास कार्य हुए हैं कि गुजरात की जनता बहुत खुश है उन्होंने फिर एक बार भाजपा को प्रचंड जीत देकर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में साफ तौर पर संदेश दे दिया कि फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे इस मौके पर अमित गुप्ता नगर उपाध्यक्ष भाजपा, सुनील शर्मा सभासद, राजकुमार बाल्मीकि, सभासद शरद साईं पूर्व सभासद अमित सिंघल, सेक्टर प्रभारी भाजपा कमल पंडित, लोकेश तूफानी आदि लोग ने जीत की खुशी मनाई।




