Uncategorized

गिलमान उर्फ मोनू ने की अनस की गोली मारकर की हत्या

कस्बा फलावदा में रविवार की रात हमलावरों ने अनस को फोन करके घर से बस स्टैंड पर बुलाया। इसके बाद अनस के सीने में गोली मारकर गिलमान उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

फलावदा। कस्बा फलावदा में रविवार की रात हमलावरों ने अनस को फोन करके घर से बस स्टैंड पर बुलाया। इसके बाद अनस के सीने में गोली मारकर गिलमान उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने खून से लथपथ अनस को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने अनस को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। फलावदा बस स्टैंड के पास रहने वाले 23 वर्षीय अनस पुत्र फैजान पिता के साथ फरीदाबाद में कपड़े का व्यापार करता था। वह ईद का पर्व मनाने के लिए शनिवार को घर आया हुआ था। रात को करीब 10:40 बजे गिलमान उर्फ मोनू के साथियों ने अनस को फोन करके बस स्टैंड पर बुलाया। बस स्टैंड पर पर उसके दो साथी अनस से बात कर रहे थे इसी बीच उनमें से एक साथी ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार के हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे में युवकों की फोटो आ गई। घटना के समय पुलिस की जीप घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत अनस को गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया अनस की हत्या की खबर से उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना को पाकर मवाना सीओ सौरभ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख आरोपियों की तलाश में लगी है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार कंबोज ने बताया कि मृतक युवक के पिता ने चार लोगों के नाम तहरीर दी है चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button