Uncategorized
Trending

गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

छपरौली। कस्बे में गत 12 मई कस्बे के शमशाद ने जहर खाकर जान दे दी थी परिजनों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते शमशाद की जान गई है पुलिस का विरोध करते हुए 14 नामजद अभियुक्त व 150 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर थाना छपरौली परिसर के सामने सार्वजनिक मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया गया था तथा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी । जिसके सम्बन्ध में थाना छपरौली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष नितिन पांडेय ने बताया कि एक अभियुक्त राजू पुत्र इलियास निवासी कस्बा छपरौली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button