देश
Trending

गाय का अवैध परिवहन: कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित चार गिरफ्तार

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक)। कर्नाटक पुलिस ने जिले के धर्मस्थल में गायों के अवैध परिवहन के मामले में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने छह गायों व दो बछड़ों को बचाया और तीन वाहन जब्त किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बेलथांगडी तालुक के मोर्टजे निवासी प्रमोद साल्यान, ओलागड्डे के पुष्पराज, अरकलगुड निवासी चन्नकेशव और हासन जिले के होलेनारासिपुरा निवासी संदीप हिरेबेलागुली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पहले दो आरोपियों के बीजेपी कार्यकर्ता होने का संदेह है।

गुप्त सूचना मिलने पर धर्मस्थल पुलिस ने अवैध रूप से गायों को ले जा रहे वाहनों का पता लगाया।

जांच से पता चला है कि जानवरों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button