देश
Trending

गाजियाबाद में अधिवक्ता की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस मुख्यालय पर लगाया जाम

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में अधिवक्ता की गिरफ्तारी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं पुलिस मुख्यालय के सामने यातायात जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो दिन पहले निवाड़ी पुलिस ने सुहाना गांव से अधिवक्ता पवन त्यागी को उठाकर थाने में बंद कर दिया था। इसके बाद सोमवार को अधिवक्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर साथी अधिवक्ता को तत्काल रिहा करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे सामने से होकर गुजरने वाो हापुड़ रोड पर यातायात पूरी तरह से जाम हो गया। इसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके मद्देनजर पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक वकीलों का प्रदर्शन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button