हेल्थ
Trending

गाजियाबाद को मिलीं 60 एएनएम, कल दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

गाजियाबाद।  जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के उद्देश्य से 60 एएनएम मिली हैं। शासन स्तर से पूरे सूबे में एएनएम की नियुक्ति की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री लखनऊ से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. भवतोष शंखधर ने बताया – गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में तैनात की गईं एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
सीएमओ डा. भवतोष शंखधर ने बताया – जनपद को 60 एएनएम मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी। नियमित टीकाकरण को और बेह‌तर तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा, साथ ही स्क्रीनिंग और ऑनलाइन ई संजीवनी ओपीडी को भी गति देने में मदद मिलेगी। नई नियुक्ति के बाद जिले में एएनएम की कमी नहीं रहेगी। वर्तमान में जनपद के स्वास्थ्य उप केंद्रों पर एएनएम की कमी चल रही है। नई नियुक्ति के बाद जिले में एएनएम की कमी नहीं रहेगी।
सीएमओ ने बताया – शासन स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। इन सेंटर्स पर एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। शहरी क्षेत्र में रहने वालों को अपने घर के पास ही चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं। एएनएम की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य उप-केंद्रों पर भी प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुछ उप-केंद्रों पर प्रसव सेवाएं शुरू की भी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button