Maharashtra
Trending

गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, तो पुलिस को फोन करके बोला- हेलो! मार्केट में बम रखा है

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से नाराज युवक ने पुलिस को फोन कर मुंबई के एक बाजार में बम होने की खबर दी जिससे पुलिस थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से नाराज युवक ने पुलिस को फोन कर मुंबई के एक बाजार में बम होने की खबर दी जिससे पुलिस थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मुंबई के जावेरी बाजार इलाके में बम होने की झूठी जानकारी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश सुतार ने सबसे पहले रविवार को सुबह मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया और बीड जिले के पास जामखेड में बम होने की बात कही। इसके बाद उसने दोबारा फोन कर जावेरी बाजार में बम होने की कथित जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस बम रोधी दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। आरोपी दिनेश सुतार जावेरी बाजार का ही निवासी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन के नंबर के जरिए उसका पता लगाया। इसके बाद लोकमान्य तिलक मार्ग के पुलिस कर्मियों ने उसे फोन करके यह बताने को कहा कि बम कहां लगाए गए हैं ? इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध टूटने की वजह से परेशान था। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button