गढ़मुक्तेश्वर चेयरमैन व सभासदों पदो के लिए सपा जिला कार्यालय पर जमा किए नामांकन आवेदन पत्र
जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी जिला कार्यलय पर नगर पालिका चुनाव को लेकर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के चेयरमैन व सभासद पद के भावी प्रत्याशियों ने आवेदन किए आपको बता दें कि रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष व प्रभारी देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में गढ नगर पालिका की चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जाखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं,चेयरमैन व सभासद पद के भावी प्रत्याशियों को गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद में कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को रविन्द्र चौधरी और प्रत्याशी विधानसभा गफ्फार खान एवं जमीर सलमानी ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन संजय यादव जिला अध्यक्ष ने किया। जहां मीडिया द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका के वर्तमान चेयरमैन सोना सिंह ने अपनी पत्नी के लिए भी चेयरमैन पद के लिए नामांकन आवेदन जमा किया है जिसमें नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर चेयरमैन के लिए चार से पांच आवेदन के साथ-साथ करीब गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका क्षेत्र में आने वाले वार्ड मैं सिर्फ 25 नामांकन आवेदन सभासद पद के भावी प्रत्याशियों ने जमा किए हैं इस बैठक मे महा सचिव साजिद चौधरी शालू जौहरी,बिलाल एडवोके, शाहिद चौधरी, बिलाल कुरैशी जावेद जडोदिया इमरान, राजाराम, फारूरत प्रधान, नौशाद शहजाद चौधरी, कमरूदासीन कुरैशी, इकराम, आदेश गोस्वामी, सोना सिंह, सुमन,भूरे सली असलम मंसूरी, महमूद अली, इकबाल गाजी, ललित यादव, अजीम, दीपक त्यागी, मौउम ननी पंवार, डा० नौशाद, लोकेन्द्र ललित एडवोकेट, संजय गहलौत, आशुतोष शर्मा, अक्तिभ दलावर सिंह मुकेश कौशी, संतोष, शहजाद, अरमान, बेबी आजाद, डा० शमशाद आदि लोग उपस्थित रहे।


